HAL Q2 Result Net Profit Jumps 22% to Rs 1,510 crore

Bhawani
2 Min Read

हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने कंपनी ने वित्तीय वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही में शानदार नतीजे दर्ज किए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत भारत में रक्षा और एयरोस्पेस क्षेत्र को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) का अहम योगदान रहा है।  चलिए जानते हैं इस के नतीजे कैसे रहे।

वित्तीय प्रदर्शन:

शुद्ध मुनाफा:

HAL ने ₹1,510.49 करोड़ का शुद्ध मुनाफा कमाया है, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि (₹1,236.67 करोड़) की तुलना में 22.14% अधिक है। इससे यह पता चलता है कि कंपनी बड़े स्तर पर अच्छा काम कर रही है

राजस्व:

कंपनी का कुल राजस्व ₹5,976.3 करोड़ रहा, जो पिछले साल की इसी अवधि के ₹5,635.7 करोड़ से 6% अधिक है।

EBITDA और मार्जिन:

EBITDA (ब्याज, टैक्स, डिप्रिशिएशन और अमॉर्टाइजेशन से पहले की कमाई) 7.3% बढ़कर ₹1,604 करोड़ हो गया।

EBITDA मार्जिन भी 27.4% रहा, जो पिछले साल 27.1% था।

 

आत्मनिर्भर भारत अभियान में HAL की भूमिका

प्रधानमंत्री मोदी ने HAL को आत्मनिर्भर भारत की सफलता का उदाहरण बताया है। उन्होंने इस साल मई में कहा था, “HAL ने चौथी तिमाही में ₹4,000 करोड़ का रिकॉर्ड मुनाफा दर्ज किया।” आत्मनिर्भर भारत के तहत घरेलू रक्षा उत्पादन को बढ़ावा देने से HAL को बड़े-बड़े ऑर्डर मिले हैं। और इसी तरह आने वाले समय में और भी बड़े-बड़े ऑर्डर मिलेंगे

HAL की यह सफलता आत्मनिर्भर भारत अभियान और देश की रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। बढ़ते मुनाफे और राजस्व के साथ, HAL न केवल भारत के रक्षा क्षेत्र का नेतृत्व कर रहा है, बल्कि निवेशकों के लिए भी भरोसेमंद PSU के रूप में उभरा है।

अगर इसके परिणामों को देखा जाए तो आने वाले समय में आपको इसके शेयर के अंदर तेजी देखने को मिलेगी

Share This Article
By Bhawani
Follow:
दोस्तों मेरा नाम है भवानी सिंह और मैं 5 साल से कंटेंट राइटर हूं
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *